कल्याण : डेढ़ लाख राशनकार्ड धारक अपना नाम नहीं कराए आधार कार्ड से लिंक
कल्याण : कल्याण पूर्व में लगभग डेढ़ लाख लोग आज भी राशनकार्ड धारक अपना नाम आधारकार्ड से लिंक नहीं करवाये है. ऐसी जानकारी कल्याण विभागीय अधिकारी द्वारा प्राप्त हुई है, राशनिंग विभाग द्वारा लगातार जनजागृति अभियान चलाया जा रहा है. जिससे हर नागरिकों का राशनकार्ड , आधारकार्ड से लिंक हो सके,और उन्हें किसी प्रकार की तकलीफों का सामना न करना पड़े.कल्याण के राशनिंग अधिकारी एकनाथ पवार के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न ठिकानों पर राशनिंग अधिकारियों द्वारा कैंप लगाकर जनजागृति अभियान चलाया जा रहा है,
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राशन कार्ड धारकों को फायदा पहुंचाना है जिस किसी का नाम आधारकार्ड से लिंक नहीं है उन्हें कैंप में जाकर ई-पॉश मशीन में अपना अंगूठा लगाकर आधारकार्ड से अपना नाम लिंक करा ले. एकनाथ पवार ने बताया कि कल्याण पूर्व में राशनकार्ड धारकों की कुल संख्या 3 लाख 87 हजार 275 है, लेकिन 2 लाख 44 हजार 852 लोगों का ही राशनकार्ड आधारकार्ड से लिंक है, यानी कि 1 लाख 42 हजार 423 लोगों का आज भी राशनकार्ड में नाम होने के बावजूद उनका नाम आधारकार्ड से लिंक नहीं है. राशनिंग विभाग द्वारा आज यानी कि गुरुवार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक कल्याण पूर्व के जिम्मीबाग परिसर में कैंप लगाया गया है. जिससे लोग अपना नाम आधारकार्ड से लिंक करा सके. पवार ने बताया कि कल यानी कि 7 तारीख को कल्याण पश्चिम के बेतुलकर पाड़ा और मिलिंदनगर में भी कैंप लगाया जाएगा.
