भिवंडी : विकृत मानसिकता वाला युवक धराया
भिवंडी : भिवंडी शहर स्थित आदर्शपार्क क्षेत्र परिसर में खेल रहे 8-9 वर्ष के छोटे बच्चों के साथ लैंगिग अनाचार का प्रयत्न करने वाले विकृत मानसिकता वाले युवक को पालकों की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने युवक को भिवंडी कोर्ट में पेश किया,जहां से न्यायाधीश द्वारा 3 दिन की पुलिस कस्टडी में रखे जाने का आदेश मिला है. मिली जानकारी के अनुसार, आदर्श पार्क स्थित निर्माणाधीन रहिवासी इमारत की खाली जगह पर क्षेत्र के छोटे-छोटे बच्चे खेल रहे थे. उसी दौरान नजराना कंपाउंड स्थित राधा कृष्ण सोसाइटी निवासी विकृत मानसिकता का युवक कमलेश शांतिलाल जैन (36) वहां पहुंचा और अपना गुप्तांग निकालकर बच्चों को दिखाने लगा. उक्त हरकत से भयभीत होकर बच्चे घर भागे और पालकों को बताया.
कमलेश जैन की हरकत से आक्रोशित पालकों ने निजामपुर पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच कर कमलेश जैन को पास्को एक्ट की धारा के तहत हिरासत में लेकर आपराधिक मामला दर्ज कर भिवंडी कोर्ट में पेश किया, जहां से 3 दिन के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है.मामले की तहकीकात पुलिस उपनिरीक्षक बाजीराव भुसारे कर रहे हैं.
