विरार: आवारा कुत्तों ने बच्चे को काटा, गंभीर
विरार: अर्नाला इलाके में गुरुवार सुबह दुकान में चॉकलेट लेने गए 11 वर्षीय बच्चे को आवारा कुत्तों के झुंड ने बुरी तरह काट लिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया है। बच्चे का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वसई-विरार मनपा की उदासीनता के चलते यहां 50 हजार से अधिक आवारा कुत्ते हैं। जानकारी के अनुसार, निरवाद मेहर मां के साथ दुकान पर चॉकलेट लेने गया था। निरवाद अपनी मां से कुछ दूर आगे था। जैसे ही वह डंपिंग ग्राउंड के पास पहुंचा, 15 से 20 कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने बच्चे को कुत्तों से छुड़ाया।
