मुंबई : कोच बताएगा पानी ख़त्म होने वाला है
मुंबई : लंबी दूरी की कई गाड़ियों के कोच में पानी न होने की शिकायत यात्री करते रहते हैं. इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे ने हर कोच में वाटर सेसिंग उपकरण लगाने का निर्णय लिया है. इस तकनीक के माध्यम से कोच खुद बताएगा कि पानी ख़त्म होने वाला है, इस तरह कोच की टंकी में पानी भरने का संदेश अगले स्टेशन के प्रभारी तक पहुंच जाएगा. रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार सभी ट्रेन के कोच में वाटर सेसिंग मशीन लगाईं जाएगी. कोच की टंकी में जैसे ही पानी का स्तर आधे से ज्यादा कम होगा, टंकी में लगा सेंसर इसकी सूचना अगले स्टेशन पर पहुंचा देगा. टंकी खाली होने का भी संदेश भी जिम्मेदार प्रभारी तक पहुंच जाएगा. इस योजना की शुरुआत हो चुकी है. 5 प्रतिशत से अधिक कोच में सेंसर लग चुके हैं. इस साल के अंत तक सभी ट्रेनों में यह सेंसर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. हर ट्रेन के स्टॉपेज के आधार पर कोच में पानी भरने का स्टेशन तय होता है. वाटर सेसिंग उपकरण को पता होगा कि आने वाले किस स्टेशन पर पानी भरा जा सकता है. उस स्टेशन के प्रभारी को इसका संदेश जाए.
