घर में घुसकर महिला की छुरा मारकर हत्या, 7 लाख के गहने चुराकर भागा आरोपी
मुंबई : महाराष्ट्र में पालघर के विरार इलाके में 63 वर्षीय एक महिला की एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित रूप से छुरा घोंपकर हत्या कर दी और उसके घर से सात लाख रुपये के कीमती गहने चुराकर ले गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। सभी कॉमेंट्स देखैंअपना कॉमेंट लिखेंविरार पुलिस स्टेशन के निरीक्षक विवेक सोनावाने ने बताया कि यह घटना विरार नगर में शुक्रवार को शाम साढ़े पांच बजे हुई, जब एक अज्ञात व्यक्ति ने मनीषा दोंबले के घर में कथित तौर पर घुसकर उसकी छाती पर छुरा से हमला किया और उसके घर से सामान लूटकर भाग गया। आरोपी 7.29 लाख रुपये के गहने और 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच चल रही है।
