विरार: डुप्लीकेट एटीएम से निकाले हजारों रुपये
विरार: मनवेलपाडा इलाके में अज्ञात शख्स ने डुप्लीकेट एटीएम से एक व्यक्ति के खाते से हजारों रुपये निकाल लिए। जानकारी के अनुसार, मनवेलपाडा स्थित कारगिल नगर निवासी मंगेश सदाशिव निबरे (41) ने पुलिस को बताया कि पंजाब ऐंड महाराष्ट्र बैंक में उसका खाता है। कुछ दिन पहले किसी अज्ञात शख्स ने डुप्लीकेट एटीएम से उसके खाते से लगभग 83 हजार रुपये निकाल लिए।
