ठाणे: विरोध के बाद स्मार्ट मीटर पर रोक
ठाणे: मंगलवार को हुई ठाणे मनपा की महासभा में जलापूर्ति विभाग की तरफ से झोपड़पट्टी इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर विवाद दिखा। सर्वदलीय नगरसेवकों ने जलापूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर आपत्ति जताई और मीटर लगाने का विरोध किया। विरोध को देखते हुए मनपा आयुक्त संजीव जायसवाल ने स्मार्ट मीटर न लगाने का निर्देश उपनगर अभियंता अर्जुन अहिरे को दिया। बता दें कि जलापूर्ति नियमित करने और पानी के रिसाव पर लगाम लगाने के लिए प्रथम चरण में 1 लाख 40 हजार मीटर लगाए जाने थे, जिनमें से 22 हजार से अधिक मीटर लग भी चुके हैं।
