जहरीले जन्तु के काटने से बालक और वृद्धा की मौत

प्रतापगढ़, जहरीले जन्तु के काटने से एक बालक और एक वृद्धा की मौत हो गई। बगैर पुलिस को खबर दिए परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। जेठवारा थाना क्षेत्र के सिंधौर निवासी अरुण के पुत्र विपिन (8) को खेलते समय किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया। थोड़ी देर में ही उसकी हालत बिगड़ने लगी तो घबराए परिजन इलाज के लिए सीएचसी कुंडा ले गए। वहां डॉक्टरों ने देखते ही बालक को मृत घोषित कर दिया। महेशगंज थाना क्षेत्र के कांधीपुर की अग्नी देवी (65) दीपावली की शाम किसी काम से भीतर गई थी। वहां बैठे किसी जहरीले जन्तु से उसे काट लिया। थोड़ी देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी तो घबराए परिजन उसे सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।