भिवंडी में लोहबान के गोदाम में आग
भिवंडी: भिवंडी के पूर्णा गांव में कापर्या बाबा कंपाउंड स्थित लोबान के एक गोदाम में सुबह लगभग आठ बजे अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही भिवंडी मनपा एवं ठाणे मनपा की तीन गाड़ियों के साथ अग्निशमन दल के जवानों ने तीन घंटे की कड़ी मेहनत करके आग पर जब तक काबू पाया, तब तक पूरा गोदाम जलकर खाक हो गया था। आग में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन लाखों का माल जल गया है। बता दें कि दिवाली की छुट्टी को लेकर यहां के गोदाम कई दिन से बंद हैं। इस दौरान पूर्णा गांव के कापर्या बाबा कंपाउंड स्थित प्रीमियर ट्रेडर्स के पहले महले पर अगरबत्ती एवं पूजा आदि में उपयोग किए जाने वाला लोहबान रखा गया था, जिसमें आग लग गई।
