नशेड़ियों ने किया दो युवकों पर हमला

मीरा रोड: नयानगर पुलिस ने दो युवकों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में चार नशेड़ियों के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट और आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और दो फरार हैं। जानकारी के मुताबिक, दीपावली की रात आरोपियों ने शराब और गांजे के नशे में नशेड़ियों ने पीड़ित युवकों की सोसाइटी में आकर हुड़दंग शुरू कर दिया। पीड़ित युवकों ने विरोध किया, तो उन्होंने तलवार और चॉपर से हमला कर दिया।