बेटी ने घोंटा मां का गला, कई लड़कों के साथ अफेयर रखने पर जताया था ऐतराज

हैदराबाद के मंगलुरु इलाके एक युवती ने अपनी मां की सनसनीखेज तरीके से हत्या कर दी। युवती ने इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए अपने ब्वॉयफ्रेंड को भी साथ में लिया था। इतना ही नहीं मां की हत्या करने के बाद दोनों ने तीन दिन तक शव के साथ बिताए। घटना 18 अक्टूबर की है लेकिन जब मामले में पुलिस ने 28 अक्टूबर को एक आरोपियों को गिरफ्तार किया तो सारा राज खुल गया।
हत्यारोपी लड़की 19 साल की कीर्ति रेड्डी ने अपनी 39 वर्षीय मां की दम घोंटकर हत्या कर दी। आरोप है कि कीर्ति दो लड़कों के साथ अफेयर चला रही थी  जिसका उसकी मां ने कथिततौर पर विरोध किया था। कीर्ति ग्रेजुएशन की छात्रा है। वह जब रात में अपनी मां का गला घोंट रही थी तब उसके ब्वायफ्रेंड ने मां के पैर पकड़े हुए था।
घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने महिला के शव के साथ तीन दिन तक घर में बिताया। जब सड़ती लाश के साथ रहना मुश्किल हो गया तो बॉडी को रमन्नापेट के नजदीक रेलवे ट्रैक पर शव को फेंक आए। कीर्ति का पिता श्रीनिवास रेड्डी जो कि एक ट्रक ड्राइवर है, जब घर लौटा तो उसने कीर्ति से मां के बारे में पूछा। लेकिन उसने इस पर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। कीर्ति ने पिता को बताया कि वह विशाखापत्तनम गई हुई थी और जब लौटकर घर आई तो मां उसे नहीं मिली।
कीर्ति बार-बार अपने बयान बदल रही थी जिससे श्रीनिवास को कुछ शक हुआ। उसने पुलिस में पत्नी के लापता होने की शिकायत लिखवाई। पुलिस ने श्रीनिवास समेत बाकी घरवालों से पूछताछ की तो कीर्ति के बयानों पर शक और गहरा गया। इसके बाद पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्याकांड को अंजाम देने के बारे में साफ-साफ बता दिया। कीर्ति ने अपनी मां की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया जिसे बाद में पुलिस ने जेल भेज दिया।