कमलेश तिवारी की हत्या के मामले में न्याय की आस में सीएम योगी से मिले घरवाले
कमलेश तिवारी की हत्या के मामले में न्याय की आस लेकर उनके परिजनों ने विवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान कमलेश तिवारी की मां, पत्नी और बेटा मौजूद रहे। कमलेश तिवारी के परिवार ने 11 मांग का एक पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। कमलेश का परिवार लखनऊ में कमलेश तिवारी की प्रतिमा लगाने की मांग कर रहा है। खुशीर्द बाग का नाम बदलकर कमलेश बाग रखने के साथ ही अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है। कुल 11 प्रमुख मांग को सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने रखा गया है। मुख्यमंत्री ने आनन-फानन में पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह को भी तलब किया। उनके साथ एसआइटी प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक एसके भगत भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कमलेश तिवारी के परिवार के सामने ही ओपी सिंह से हत्या की जांच की प्रगति का ब्यौरा भी लिया और हत्यारों को जल्दी ही पकड़ने का निदेर्श दिया। हिन्दू नेता की हत्या में अभी तक पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस अन्य आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में लगी है।
