मैं छोटा लेकिन अखाड़े का उस्ताद : मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस

मुंबई : चुनाव में जीतने की उतकंठा होती थी, लेकिन इस विधानसभा चुनाव में कोई समक्ष नहीं दिखाई पड़ रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कबूल किया कि पिछले 70 साल में  देश में विकास नहीं हुआ। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बांद्रा के बीकेसी में भाजपा-शिवसेना महायुति द्वारा आयोजित महाजनादेश संकल्प सभा को संबोधित करते  हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने यह बात कही। मुख्यमंत्री ने राकांपा प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि पवार की हालत शोले फिल्म के जेलर जैसी हो गई है। मैं आपसे छोटा जरूर हूं लेकिन आखाड़े का उस्ताद हूं। साथ ही उन्होंने राकांपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव में राकांपा जनता से अनुकंपा आधार पर वोट मांग रही है। लोगों से  ईडी के डराने की बात बोलकर चुनाव में सहानुभूति लेने का काम कर रही है। कांग्रेस और राकांपा पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि राज्य की पिछली आघाड़ी सरकार ने अपने  15 साल के कार्यकाल के दौरान एक भी प्रोजेक्ट पूरा नहीं किया, जिन्हें पिछले पांच साल में महायुति सरकार पूरा कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रसंशा करते हुए मुख्यमंत्री ने  कहा कि पीएम मोदी मुंबई के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री ने मुंबई के विकास के लिए बढ़ावा दिया है। मुश्किल के दिनों में उन्होंने राज्य और मुंबई को संभाला है और आने वाले समय में मुंबई देश का नंबर एक शहर होगा