देवेंद्र फडणवीस बोले- सावरकर का विरोध करने वाले चुल्लू भर पानी में डूब मरें
मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि इस बार विधानसभा चुनावों का फैसला धमाकेदार होगा. वहीं उन्होंने बीजेपी द्वारा वीर सावरकर को भारत रत्न की मांग पर भी बातचीत की. उन्होंने कहा कि भारत के स्वातंत्र वीर सावरकर को भारत रत्न मिलना ही चाहिए. वीर सावरकर के लिए भारत रत्न की मांग पर कांग्रेस के मनीष तिवारी समेत अन्य नेताओं ने विरोध भी किया. इस पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन सभी को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए. सीएम ने कहा कि स्वातंत्र वीर सावरकर और उनके परिवार ने इस देश के लिए जो बलिदान दिया है वो विरोध करने वालों को पता नहीं होगा. हमारे देश में जितने भी क्रन्तिकारी हुए उन सभी ने स्वातंत्र्य वीर सावरकर से प्रेरणा ली. फडणवीस ने कहा कि जिस प्रकार से उन्होंने अत्याचार सहन किए कोई दूसरा व्यक्ति होता तो मर जाता, कितने लोग वहां पागल हो गए. कितने लोग मर गए. हम उन्हें 100% भारत रत्न देंगे. हम केंद्र सरकार के पास जाएंगे. भारत के महान सपूत, भारत के क्रांतिकारियों को प्रेरणा देने वाले स्वातंत्र्य वीर सावरकर को भारत रत्न मिलना ही चाहिए.
