वैज्ञानिकों ने बनाया खून इंसानों की जान बचाएगा
मुंबई, वेज्ञानिकों ने लैब में ऐसा कृत्रिम लहू तैयार करने का दावा किया है, जिसे इंसानों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। दावे के मुताबिक, किसी भी ब्लड टाइप वाले व्यक्ति को यह खून चढ़ाया जा सकता है। जापान के टोकोरोजावा स्थित नेशनल डिफेंस मेडिकल कॉलेज में इस खून को तैयार किया गया। इसे एक साल तक सामान्य तापमान पर रखा जा सकता है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, जापानी वैज्ञानिक ने ऐसा लहू बनाया है जिसमें रेड ब्लड सेल्स, आॅक्सीजन, प्लेटलेट्स मौजूद हैं। प्रयोग के दौरान, खून की कमी का सामना कर रहे १० खरगोशों को ये खून चढ़ाया गया, जिनमें ६ बच गए। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर असली खून खरगोशों को चढ़ाया जाता तब भी लगभग ऐसी ही स्थिति होती। वैज्ञानिकों का मानना कि घायल होने के बाद खून की कमी की वजह से मौत का सामना करनेवाले लोगों को नए खून से फायदा होगा। फिलहाल हॉस्पिटल में आनेवाले मरीजों का पहले ब्लड टाइप टेस्ट किया जाता है। जापान के नेशनल डिफेंस मेडिकल कॉलेज के साइंटिस्ट्स ने अपनी स्टडी को जर्नल में प्रकाशित किया है। स्टडी के लेखक मनाबू किनोशिता ने कहा कि सुदूर इलाकों में पर्याप्त मात्रा में ब्लड का स्टॉक रखना मुश्किल होता है। कृत्रिम खून से उन लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है, जिन्हें आमतौर पर नहीं बचाया जा सकता था।
