कोथरूड मे चंद्रकांत दादा पाटील का जोरदार स्वागत

मुंबई : भाजपा-शिवसेना महायुति के पुणे के कोथरुड विधानसभा क्षेत्र के अधिकृत उम्मीदवार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल उम्मीदवारी मिलने के बाद बुधवार को पहली बार कोथरुड  पहुंचे, जहां आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद वहां उपस्थित विभिन्न संस्थाओं के अलावा सामान्य नागरिकों ने पाटिल को समर्थन देने और  भारी बहुमत से जिताने का आश्वासन दिया। इसके बाद चंद्रकांत पाटिल ने सभी नागरिकों से संवाद साधते हुए कहा कि कोथरुड विधानसभा क्षेत्र की जनता कितनी मजबूत है इसका  उदाहरण मेरे स्वागत के दौरान दिखाई पड़ा है। इसके बाद पाटिल ने मोतीबाग जाकर राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस ) के पदाधिकारियों से मुलाकात कर चर्चा की। इसके पहले पाटिल  ने केंद्रीय भाजपा की शुरू राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान के अंतर्गत कोथरुड में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोगों से संवाद साधा। इस अवसर पर चंद्रकांत पाटिल के साथ स्थानीय सांसद  गिरीश बापट, राज्यसभा सांसद संजय काकड़े, विधायक मेघा कुलकर्णी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। मिली जानकारी के अनुसार चंद्रकांत पाटिल गुरुवार  को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।