घर से अगवा कर छह युवको ने नाबालिग से किया गैंगरेप

सुपौल के त्रिवेणीगंज में शौचालय के लिए गई एक नाबालिग को घर से अगवा कर छह युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना थाना क्षेत्र के एक वार्ड में मंगलवार रात को घटी। पुलिस ने मामले में छह आरोपितों में से चार को गिरफ्तार कर लिया है वहीं दो अन्य आरोपित घर से फरार हैं। पुलिस सूत्र के मुताबिक आरोपितों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। नाबालिग के बयान पर थाने में सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने कहा है कि मंगलवार की रात करीब दो बजे वह शौचालय गई थी। शौचालय से निकली ही थी कि पहले से घात लगाए उसी वार्ड के आशीष कुमार गांव के पिंटू कुमार, सिंटू कुमार, राजन कुमार, मटकुरिया निवासी प्रदीप साह और विजय कुमार बैठे थे।
सभी आरोपित उसे उठा कर घर से कुछ दूर महोगनी बागान में ले गए। मारपीट करने के बाद एक आरोपति ने बंदूक दिखाकर डरा दिया। फिर सभी ने बारी-बारी से गलत काम किया। जाते समय उसे धमकी दी गई कि इस बात की जानकारी किसी देने पर दोबारा दुष्कर्म कर उसे और उसे पिता की हत्या कर दी जाएगी।
पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग छापामारी कर पिंटू कुमार, सिंटू कुमार, विजय कुमार और प्रदीप साह को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ गणपति चौधरी ने गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि फरार आरोपित आशीष और राजन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।