मंत्री के आश्वासन के बाद तोड़ा अनशन

उल्हासनगर: कैंप-2 महक अपार्टमेंट 13 अगस्त को गिर गया था। यहां से बेघर हुए लोगों ने न्याय के लिए 30 अगस्त से अनशन शुरू कर दिया था, जो सोमवार को राज्य मंत्री रविन्द्र चव्हाण की मध्यस्थता से समाप्त हुआ। चव्हाण ने विधायक ज्योति कालानी के साथ अनशन पर बैठे लोगों को पानी पिलाकर अनशन तुड़वाया और आश्वासन दिया। इस मौके पर उमपा स्थायी समिति सभापति राजेश वधारिया, भाजपा नेता कुमार आयलानी, नगरसेवक प्रकाश मखीजा, शेरी लुंड, महेश सुखरामनी आदि उपस्थित थे।