चलती ट्रेन में महिला ने महिला को पीटा

मुंबई: लोअर परेल से दादर उतर कर लोकल ट्रेन से बांद्रा आ रही 35 वर्षीय एक महिला के साथ सहयात्री महिला ने मारपीट की। पीड़िता का नाम हजराना पिल्लई है, जो नौकरीपेशा है। वह 16 सितंबर को लोअर परेल स्थित कार्यालय से घर आ रही थी। इस दौरान उसकी आरोपी महिला से धक्का लग जाने की वजह से कहासुनी हो गई। आरोप है कि भीड़ में शामिल महिला ने हजराना के साथ न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि उसे काट लिया और लात-मुक्का मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। उसकी सोने की अंगूठी भी गिर गई।