34 लाख के गुटखे समेत 2 गिरफ्तार
मुंबई: प्रतिबंधित तंबाकू जनित सामानों की खरीद-बिक्री करने के आरोप में मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 10 ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम जगदीश गुप्ता (23) और जितेंद्र गुप्ता (19 ) हैं। दोनों के पास से पुलिस को करीब 34 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा एवं अन्य सामान मिला है। कार्रवाई को यूनिट 10 के प्रभारी इंचार्ज सुनील माने को अंजाम दिया।
