9 अक्टूबर से बेस्ट हड़ताल

मुंबई: बेस्टकर्मियों ने 9 अक्टूबर से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। यूनियन ने इस संदर्भ में बेस्ट मैनेजमेंट को सूचना दी है। यूनियन नेता शशांक राव ने कहा, 'हम हड़ताल पर नहीं जाना चाहते, लेकिन प्रशासन ने हमारे सामने कोई विकल्प ही नहीं छोड़ा है। बेस्टकर्मियों की वेतन सुधार समेत कई अन्य मांगें हैं।' इससे पहले यूनियन से चर्चा के बाद बेस्ट प्रशासन से किराए पर बस लेने का रास्ता साफ हुआ था। इसके बाद से बड़ी संख्या में बेस्ट बसों की खरीदी शुरू की है।