वालीव में सिरफिरे युवक ने फैलाई दहशत
वसई: वालीव पुलिस स्टेशन क्षेत्र के खैरपाडा इलाके में मंगलवार दोपहर एक सिरफिरे युवक में एक महिला की गर्दन पर चाकू से वार कर खुद पर भी चाकू से वार कर लिए। इस हमले में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। दोनों को वसई के प्लेटिनम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हमले की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। जानकारी के अनुसार, खैरपाडा स्थित कृष्णा चॉल निवासी आरती अमरनाथ झा और आरोपी विकास यादव एक ही कंपनी में नौकरी करते थे।
