ठाणे की महापौर मीनाक्षी शिंदे को मिली धमकी

ठाणे: महापौर मीनाक्षी शिंदे को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की तरफ से धमकाने का मामला सामने आया है। शिंदे ने इस बारे में कापुरबावडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर फोन किया और दाऊद से बताया। उसने कहा कि ठाणे में विवाद बंद करो और ठीक से रहो, वरना उन्हें उठवा लिया जाएगा और परिवार को परेशान किया जाएगा। मीनाक्षी ने पालकमंत्री एकनाथ शिंदे के कहने पर पुलिस में शिकायत की। बता दें कि पिछले दिनों मनपा प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच मनपा सदन में खूब नोक-झोंक हुई थी।