प्यार में हुआ फेल तो छात्र ने लगाई फांसी, डायरी में किया जिक्र
ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेजपार्क स्थित हॉस्टल ऑक्सफ़ोर्ड कैप्स में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर मौके पर मौके पंहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है.
वहीं प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक एक डायरी मेनटेन करता था जिसमें इस बात का जिक्र है कि उसने प्यार में असफल होने के बाद आत्महत्या करने का कदम उठाया है.दरअसस ग्लैडविन दास सोमवार को ही अपने घर आगरा से वापस आया था. लेकिन जब घरवालों का सुबह फोन नहीं उठाया तो हॉस्टल प्रशासन को इसके बारे में सूचना भेजी गई.
ग्रेटर नोएडा थाना नॉलेजपार्क क्षेत्र में स्थित ऑक्सफोर्ड कैप्स में रहकर मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था और ये किसी लड़की से एक तरफा प्यार भी करता था.लड़की ने जब प्यार से इनकार कर दिया उसने आत्महत्या करने का फैसला कर लिया. दरअसल इस बात का जिक्र ग्लैडविन दास ने अपनी डायरी में जिक्र किया है. वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों के इस संबंध में सूचना दे दी गई है. बता दें इसी हॉस्टल से 3 दिन पहले छात्रों के खाने में मीट के पीस निकले थे. इसके बाद जमकर छात्रों ने बबाल काटा था.
