विद्यार्थियों को दी गई ग्रह-नक्षत्रों की जानकारी
भिवंडी: विद्यार्थियों को खगोल शास्त्र के बारे में जानकारी होने के उद्देश्य से महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने विभिन्न स्कूलों में 'आपली सूर्यमाला' कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें विद्यार्थियों को अंतरिक्ष के ग्रह, नक्षत्रों, चांद एवं तारों के बारे में जानकारी देकर उनकी शंकाओं का निराकरण किया गया। समिति के ठाणे जिला प्रधान सचिव गणेश शेलार ने कई स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में संगीता पाटील, स्वाति भोईर, सदानंद म्हात्रे, पुष्पावती भोईर एवं भानुदास केदार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद थे।
