फडणवीस की पत्नी अमृता ने PM मोदी को कहा- 'फादर ऑफ कंट्री'
मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के एक ट्वीट पर सियासत गरमा गई है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए अमृता ने एक ट्वीट किया, जिसने नए विवाद को जन्म दे दिया। पीएम को बर्थडे विश करते हुए अमृता ने उन्हें फादर ऑफ कंट्री कहा। विपक्ष ने इसके बाद उन्हें निशाने पर ले लिया। सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने अमृता को ट्रोल किया। अमृता ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, 'हमारे फादर ऑफ कंट्री को जन्मदिवस की बहुत-बहुत बधाई, जिन्होंने समाज की बेहतरी के लिए अथक परिश्रम करते हुए हम सभी को प्रेरणा दी है।' ट्वीट के साथ उन्होंने एक चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यक्रम में गाना गाते हुए विडियो भी शेयर किया है।
अमृता फडणवीस का यह ट्वीट आने के बाद विपक्षी पार्टियों ने उन पर हमला बोल दिया। नैशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रवक्ता नवाब मलिक ने इसके पीछे महात्मा गांधी के साथ साजिश का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया, 'यह मोदी को फादर ऑफ द नेशन (राष्ट्रपिता) प्रॉजेक्ट करने का एक अजेंडा है और यह कभी सफल नहीं होगा।'
कई ट्विटर यूजर्स ने भी अमृता के इस ट्वीट को लेकर सवाल खड़े किए। अंजलि शर्मा नाम की एक यूजर ने लिखा, 'मैडम आप गांधी को रिप्लेस नहीं कर सकतीं। आप कितनी भी कोशिश कर लें कोई फायदा नहीं होगा।' नीरज भाटिया नाम के हैंडल से लिखा गया, 'न्यू इंडिया में 2 अक्टूबर 17 सितंबर को शिफ्ट हो गया है।' इससे पहले जनवरी 2017 में खादी ग्रामोद्योग के एक कैलेंडर में महात्मा गांधी की जगह पीएम मोदी की तस्वीर लग गई थी, जिसका विपक्ष ने काफी विरोध किया था। हालांकि ग्रामोद्योग के चेयरमैन ने सफाई में कहा था कि पहली बार कैलेंडर की फोटो नहीं बदली गई है। पीएम खादी के सबसे बड़े ब्रैंड ऐम्बेसडर हैं और उन्होंने देश ही नहीं विदेशों में खादी के प्रति लोगों को आकर्षित किया है।
बता दें कि मंगलवार को अपने 69वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने गांधीनगर में मां हीराबा के साथ फुर्सत के कुछ पल बिताए। सरदार सरोवर बांध की यात्रा सहित ऐक्शन से भरपूर दिन के बाद पीएम सफेद कुर्ता-पायजामा और जैकेट पहने अपनी मां हीराबा से मिलने गए और गांधीनगर के वृंदावन-2 में स्थित घर में सादा लेकिन शानदार लंच किया। इस घर में पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ उनकी मां रहती हैं। पीएम ने यहां तकरीबन 35 मिनट गुजारे। इससे पहले जनवरी 2017 में खादी ग्रामोद्योग के एक कैलेंडर में महात्मा गांधी की जगह पीएम मोदी की तस्वीर लग गई थी, जिसका विपक्ष ने काफी विरोध किया था। हालांकि ग्रामोद्योग के चेयरमैन ने सफाई में कहा था कि पहली बार कैलेंडर की फोटो नहीं बदली गई है। पीएम खादी के सबसे बड़े ब्रैंड ऐम्बेसडर हैं और उन्होंने देश ही नहीं विदेशों में खादी के प्रति लोगों को आकर्षित किया है।
बता दें कि मंगलवार को अपने 69वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने गांधीनगर में मां हीराबा के साथ फुर्सत के कुछ पल बिताए। सरदार सरोवर बांध की यात्रा सहित ऐक्शन से भरपूर दिन के बाद पीएम सफेद कुर्ता-पायजामा और जैकेट पहने अपनी मां हीराबा से मिलने गए और गांधीनगर के वृंदावन-2 में स्थित घर में सादा लेकिन शानदार लंच किया। इस घर में पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ उनकी मां रहती हैं। पीएम ने यहां तकरीबन 35 मिनट गुजारे।
