ऑपरेशन मुक्त भिवंडी को सिटी प्राइड अवॉर्ड
भिवंडी: एनजीओ जेडी ग्रुप ने भिवंडी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं एवं सराहनीय योगदान के लिए सिटी प्राइड अवॉर्ड 2019 का आयोजन किया था। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा एवं विकास के क्षेत्र में सराहनीय काम करने वाली सामाजिक संस्था ऑपरेशन मुक्त भिवंडी को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता साकिर अदीबी गुरुजी ने की। विधायक रुपेश म्हात्रे ने संस्था के अध्यक्ष डॉ. शफीक अहमद सिद्दीकी, विवेक शुक्ला, दीनानाथ यादव, प्रो. फौजिया अंसारी, मिस नसीम शेख, खलील अंसारी और उनकी टीम को अवॉर्ड दिया। इस अवसर पर महापौर जावेद दलवी और विधायक महेश चौघुले आदि उपस्थित थे।
