वरुण धवन को हायर करना चाहती हैं सोफी चौधरी और किम शर्मा

लगता है कि सोफी चौधरी और किम शर्मा ऐक्टर वरुण धवन की एक खास क्वॉलिटी से काफी प्रभावित हैं। इन दोनों पर वरुण का जादू इस कदर चल गया है कि ये उन्हें हायर करना चाहती हैं। अब आप भी सोच रहे होंगे कि भला वरुण की ऐसी क्या खासियत है जिसकी वजह से सोफी और किम उनकी फैन हो गई हैं? और फिर वे उन्हें किस काम के लिए नौकरी पर रखना चाहती हैं? चलिए बताते हैं। दरअसल सोफी और किम वरुण की फोटो एडिटिंग स्किल्स से इम्प्रेस्ड हैं। वरुण ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक फोटो पोस्ट किया, जिसे एडिट करके उन्होंने बैकग्राउंड में मोशन स्टाइल में आसमान जोड़ दिया। इस फोटो के साथ वरुण ने लिखा, 'मैं अपनी एडिटिंग स्किल्स से प्रभावित हूं।' वरुण के इसी फोटो पर सोफी ने कॉमेंट लिखा, 'मैं अपनी वॉटरफॉल वाली तस्वीर भेज रही हूं। प्लीज एडिट कर देना।' वहीं किम ने भी लिखा, 'प्लीज मेरा भी फोटो एडिट कर देना।' वहीं ऐक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज और उनकी 'मैं तेरा हीरो' को-स्टार भी काफी प्रभावित दिखीं। उन्होंने भी वरुण के फोटो पर लिखा, 'मैं भी तुम्हारी एडिटिंग स्किल्स से इम्प्रेस्ड हूं।' लगता है कि बॉलिवुड की हसीनाओं पर वरुण का जादू पूरी तरह से चल गया है। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें, तो वरुण इन दिनों 'कुली नंबर वन' के रीमेक की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा वह रेमो डिसूजा की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D'में भी नजर आएंगे।