धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह, दोस्तों से कराता था गैंगरेप
माथे पर रोली टीका और हाथ में कलावा बांधकर एलजी शोरूम में काम करने वाले मुस्लिम लड़के ने छात्रा को फंसा लिया। इसके बाद बाद उसने छात्रा के साथ रेप किया और उसकी वीडियो क्लिप बना ली।
वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर छात्रा का धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह किया। इसके बाद वह दोस्तों को घर बुलाकर युवती का गैंगरेप कराने लगा। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का है। पीड़िता शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी बड़ी बहन बीसलपुर में ब्याही है। पढ़ाई क सिलसिले में युवती अपनी बहन के पास ही रहती थी। उसके घर के पास जगतपुर निवासी मो अजहर काम करता था। अजहर हाथ में कलावा बांधता था। टीका भी लगाता था। खुद को युवती की जाति और समुदाय का बताकर उससे नजदीकियां बढ़ा लीं। मोहब्बत का दावा कर शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो क्लिप बना ली। इसके बाद युवती से धर्म परिवर्तन कर युवती से निकाह करने को कहा। युवती ने इनकार किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। 27 अप्रैल 2019 को अजहर ने युवती से निकाह कर लिया। उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। युवती अजहर के साथ रहने लगी।
युवती का आरोप है कि रेप का वीडियो बनाने वाला जीशान अक्सर उसके घर आता था। वह अपने दोस्त रिक्की और विक्की को भी लाता था। सभी युवती के साथ गैंगरेप करते थे। दोस्तों के आने पर अजहर और जीशान दरवाजा बंद कर बाहर बैठ जाते थे। बीते दिनों युवती किसी तरह भाग निकली और बहन क घर पहुंची। इसके बाद युवती ने एसएसपी से शिकायत की।
