लूटपाट करने वाले गिरोह का मुखिया गिरफ्तार
ठाणे : राह चलते वरिष्ठ नागरिकों को बातों में उलझाकर उनके गहनों तथा पर्स उड़ाने वाले गिरोह के मुखिया को ठाणे पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। पकड़ा गया राजू शेट्टी मुंबई के एंटॉप हिल परिसर का रहने वाला है। पुलिस शेट्टी के साथियों की सरगर्मी से खोज कर रही यही। पुलिस के मुताबिक शेट्टी अपने साथी के साथ ठाणे शहर के खोपट स्थित आकृति बिल्डिंग, राम मारुती रोड स्थित छाया सैलून, साईकृपा होटल, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी चौक, ठाणे स्टेशन के पास डॉक्टर भानुशाली हॉस्पिटल परिसर इत्यादि स्थानों पर लोगों को बातों में उलझाकर लूटपाट कर चुका है। शहर में वरिष्ठ नागरिकों को बातों में उलझाकर लूटपाट की कई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस की तरफ से उस पर नजर रखी जा रही थी। चोरी की मोटरसाइकल पर सवार होकर सरेआम राह चलती महिलाओं और युवतियों के गले से चैन स्नैचिंग करने वाले शातिर ईरानी गिरोह के दो लूटेरों को ठाणे पुलिस की अपराध शाखा की यूनिट एक ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जाफर उर्फ भूरेलाल ईरानी तथा फैजल अली उर्फ अली मामू शेख को पुलिस हिरासत में रखा गया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की पल्सर मोटरसाइकल सहित सोने की चैन जब्त की है। बरामद सामान का मूल्य करीब 4 लाख 60 हजार रुपये है।
