कारोबारी की पत्नी ने किया ये सनसनीखेज खुलासा, कहा-पति लोगों से संबंध बनाने का बनाता है दबाव
यूपी के नजीराबाद थाना क्षेत्र में वाइफ स्वैपिंग (पत्नी बदलना) का एक हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है। एक कारोबारी की पत्नी ने पति और उसके शादीशुदा दोस्त पर वाइफ स्वैपिंग का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि कारोबारी व्यापार बढ़ाने के लिए उस पर अन्य लोगों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाता है। पीड़िता ने एडीजी जोन के सामने पेश होकर शिकायत की है। उन्होंने नजीराबाद पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
कारोबारी की पत्नी के मुताबिक 15 अगस्त को उसके घर पर पति के करीबी दोस्त पत्नी के साथ आए थे। तीनों ने साथ में बैठकर शराब पी। इसके बाद दोस्त अपनी पत्नी को उनके पति के साथ छोड़कर बाहर चला गया। दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। अगले दिन कारोबारी पीड़िता पर दोस्त के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर कमरे में बंद कर दिया। वह शाम को दोस्त के साथ घर पहुंचा। फिर से दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। कहा कि अगर तुम इसके साथ शारीरिक संबंध बनाती हो तो बिजनेस में काफी फायदा होगा। उसने दोस्त के सामने पीड़िता को अश्लील फिल्म भी दिखाई। फिर भी वह तैयार नहीं हुई। इसके बाद से पति उसका उत्पीड़न कर रहा है। महिला की शिकायत सुनने के बाद एडीजी प्रेम प्रकाश ने नजीराबाद थाने की पुलिस को जांच करने का आदेश दिया है। मामले की जांच करने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। हालांकि, नजीराबाद इंस्पेक्टर का कहना है कि मेरे पास कोई नहीं आया। एडीजी साहब ने अगर आदेश किया है तो कार्रवाई की जाएगी।
