लॉज में ठहरे युवक ने NIA को फोन कर दी धमकी, गिरफ्तार
मुंबई : दिल्ली का एक युवक मुंबई पहुंचा और यहां से राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी (एनआईए) को फोन किया। 22 वर्षीय शुभम पाल ने एनआईए से कहा कि कल (शनिवार) मुंबई में 'कुछ बड़ा' होने वाला है। नंबर को ट्रेस करते हुए मुंबई की क्राइम ब्रांच यूनिट इलेवन ने शुक्रवार को गोरेगांव (पूर्व) में नेस्को आईटी पार्क के पास एक इलाके में पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक के मोबाइल पर पुलिस को संदिग्ध डाटा मिला है। वह एक कॉमर्स का छात्र है और उनके पर्वतारोहण उपकरण बेचने का व्यापार करते हैं।
सभी कॉमेंट्स देखैंअपना कॉमेंट लिखेंशुभम दिल्ली से मुंबई पहुंचा था और यहां उसने एक लॉज में कमरा बुक किया था। पुलिस ने बताया कि हमने मामले को गंभीरता से लिया। आगे की जांच के लिए शुभम को वनराइ पुलिस को सौंप दिया गया है। पठान ने कहा कि इस तरह की कॉल करने के पीछे का मकसद जांच के दायरे में है। शुभम के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज कर उसका बयान दर्ज कर लिया गया है। इधर पुलिस क्राइम ब्रांच की टीमें रेलवे स्टेशन, होटल, लॉज और मॉल सहित विभिन्न भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सर्च अभियान चला रही हैं।
