मीरा रोड में टिकट विंडो और एस्केलेटर का उद्‌घाटन

मीरा-रोड: मीरा रोड रेलवे स्टेशन पर टिकट खिड़की और दो एस्केलेटर का उद्‌घाटन सांसद राजन विचारे ने किया। इसके अलावा, एक प्रतीक्षालय का भी उद्‌घाटन किया गया। एस्केलेटर के शुरू होने से प्लैटफॉर्म क्रमांक 1 और 4 के यात्रियों को काफी सुविधा होगी। कार्यक्रम में विधायक प्रताप सरनाईक, शहर प्रमुख प्रभाकर म्हात्रे, उपशहर प्रमुख विक्रमप्रताप सिंह और पश्चिम रेलवे के डीआरएम सुनील कुमार भी मौजूद थे।