सड़कों पर केमिकल फेंकने वालों पर मामला दर्ज
पालघर: पुलिस ने केमिकल कंपनियों से निकलने वाला केमिकल और रसायनिक कचरा सड़कों पर फेंकने वाले दो लोगों पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, पालघर के कोलगांव स्थित जेनेसिस इंडस्ट्रियल इस्टेट कंपनी में काम करने वाले राजेश पवन रॉय व अजगर अली पर आरोप है कि ये केमिकल व घातक रसायनिक कचरा सार्वजनिक रास्ते पर फेंक देते थे, जिससे पर्यावरण के साथ-साथ लोगों को भी काफी नुकसान पहुंच रहा था।
