सुलभ शौचालय के महिला बाथरूम में झांक रहा था केयर टेकर, पुलिस ने 1 किमी दौड़ाकर दबोचा

नोएडा के इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन के बाहर बने सुलभ शौचालय के केयरटेकर की शुक्रवार दोपहर को शर्मनाक करतूत सामने आई है। आरोपी महिला बाथरूम में ताक झांक कर रहा था। जब महिलाओं को जब पता चला तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को करीब 1 किलोमीटर दौड़ाकर दबोच लिया।
पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह दोपहर करीब 1:00 बजे इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन के बाहर बने सुलभ शौचालय में गई थी। इसी बीच एक युवती ने उन्हें बताया कि शौचालय का केयरटेकर दरवाजे से अंदर झांक रहा है। इस पर महिला दौड़ कर बाहर आई तो आरोपी मौके से फरार हो गया।
महिला ने बताया कि केयरटेकर ने दरवाजे के दरवाजे एक छेद कर रखा था। इसी छेद से आरोपी बाथरूम के अंदर तांक-झांक कर रहा था। इसका पता चलने पर महिला ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पीआरवी 1850 मौके पर पहुंची और पीआरवी ने करीब 1 किलोमीटर दूर तक पीछा करके आरोपी को गिरफ्तार किया। अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है।