दिल्ली पुलिस की वर्दी में युवक ने की मारपीट

एग्रीमेंट के बहाने दिल्ली पुलिस की वर्दी में एक युवक भी पहुंचा। प्रवीण ने और उस युवक ने तीनों से पर्स और मोबाइल ले लिए। पिस्तौल के बल पर मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद प्रवेश कुमार के खाते से दो बार में 16 लाख और 8.50 लाख रुपये जबरन दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर करवाए गए। एक युवक खुद को सीबीआई अधिकारी भी बताया। पुलिस ने प्रवीण कुमार, अर्जुन गुप्ता, शेरसिंह समेत अन्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।