प्रेमी ने धर्म छुपाकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में ब्यूटी पार्लर का काम करने वाली युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया है। युवती का आरोप है कि आरोपी प्रेमी ने अपना धर्म छिपाकर पहले उससे दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। 
शहर की एक सोसाइटी में ब्यूटी पार्लर का काम करने वाली युवती ने बताया कि करीब एक साल पहले जेवर के रहने वाले एक युवक वसीम से उसकी मुलाकात हुई थी। युवक ने अपना नाम नकुल शर्मा बताया था। युवक परी चौक के समीप एक सोसाइटी में स्टूडियो चलाता था। इस बीच युवती ब्यूटी पार्लर का काम छोड़कर उसके स्टूडियो में जाने लगी। जहां आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
युवती ने उसके बारे में जानकारी की तो पता चला कि युवक मुस्लिम है। वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। इसकी जानकारी जुटाने के लिए युवती आरोपी प्रेमी के घर तक पहुंच गई।