यार्न ट्विस्टिंग कारखाने में लगी आग
भिवंडी: भिवंडी के अंजुरफाटा स्थित यार्न ट्विस्टिंग के एक कारखाने में सुबह आग लग गई। उस वक्त कारखाना चालू था, इसलिए मजदूर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन, बड़े पैमाने पर कच्चा माल भरा होने के कारण आग ने तेजी से पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। लगभग तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। तब तक कारखाने की मशीनों सहित लाखों रुपये का माल खाक हो गया था।
