रिक्शा चालक पर हमला, हालात नाजुक
वसई: माणिकपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के मां विल्हा चॉल में मामूली विवाद पर एक शख्स ने रिक्शा चालक पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। इस हमले में रिक्शा चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया है। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालात नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, राजू हेमराज यादव (35) वसई में रिक्शा चलाता है। राजू व उसके दोस्त अनिल यादव में किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी बात को लेकर अनिल मां विल्हा चॉल पहुंचा और चॉपर से राजू के सिर, मुंह, गर्दन, नाक व कंधे पर कई वार कर दिए।
