अमरावती में लूटपाट, ठाणे में गिरफ्तार
ठाणे: अमरावती में लाखों की लूटपाट कर फरार हुए कुख्यात शिकलगर गिरोह के दो लुटेरों को ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम शिवा सिंह शिकलगर तथा मुक्तासिंह टॉक हैं। पिछले महीने अमरावती के परतवाडा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत 33 लाख की लूट हुई थी। अमरावती पुलिस को छानबीन के दौरान 2 लुटेरों के ठाणे में छिपे होने की खबर मिली थी। अमरावती पुलिस ने इसकी सूचना ठाणे पुलिस की अपराध शाखा यूनिट-1 के वरिष्ठ निरीक्षक नितिन ठाकरे को दी थी। अमरावती पुलिस की एक टीम ठाणे शहर आई थी। पुलिस ने आरोपियों को अंबिवली और अंबरनाथ से गिरफ्तार कर लिया।
