ठाणे के बार पर छापा, 45 लोग अरेस्ट
ठाणे: शहर के कासरवडवली परिसर में देर रात खुले एक बार पर छापेमारी की गई। पुलिस ने यहां से 38 बार बालाओं सहित 45 लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्हें ठाणे न्यायालय से निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। घोडबंदर रोड के कासरवडवली परिसर स्थित खुशी बार के देर रात तक खुले रहने शुरू रहने और बार बालाओं के अश्लील हरकत और वेश्यावृति में लिप्त होने की खबर पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने रविवार देर रात कार्रवाई की। पुलिस ने व्यवस्थापक विनोद शेट्टी और सुधाकर शेट्टी सहित पांच ग्राहकों और 38 बार बालाओं को गिरफ्तार किया था।
