पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
मुंबई : महात्मा फुले शिक्षण संस्था द्वारा संचालित छत्रपति शिवाजी विद्यालय एवं राजे शिवाजी विद्यालय के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस रक्षाबंधन के अवसर पर धारावी पुलिस स्टेशन परिसर के पुलिस बंधुओं को राखी बांध कर त्योहार मनाया। आयोजन के मुख्य अतिथि इमाम अंसारी थे। इस अवसर पर बाबूराव माने, दिलीप शिंदे, प्रमोद माने, वीना दोणवलकर, स्वाति होलमुखे, अफरोज मैडम, श्रद्धा माने आदि उपस्थित थे।
