500 के 556 फर्जी नोटों के साथ अरेस्ट

ठाणे: ठाणे पुलिस की अपराध शाखा यूनिट-5 ने फर्जी नोटों को चलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी कालूराम इंदवले के पास से 500 के 2 लाख 83 हजार मूल्य के 556 नोट जब्त किए हैं। पुलिस कालूराम के दोस्त की सरगर्मी से खोज कर रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले ठाणे पुलिस ने जौन कुमार छुन्नूलाल, मोहमद शिराजुद्दीन तथा जावेद अहमद को फर्जी नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। सभी बांग्लादेशी एजेंट के जरिए नोट लाते थे।