DAP जवान पर लगा आरोप, तिहाड़ जेल की महिला कैदी से चलती ट्रेन में रेप
तिहाड़ जेल की एक महिला कैदी ने दिल्ली पुलिस के एक जवान पर संगीन आरोप लगाया है. महिला कैदी का आरोप है कि उसके साथ चलती ट्रेन के टॉयलेट में रेप किया गया. पीड़िता ने ये गंभीर आरोप दिल्ली पुलिस डीएपी की थर्ड बटैलियन में तैनात जवान पर लगाया है. महिला कैदी का कहना है कि जब उसे ट्रेन से पश्चिम बंगाल से दिल्ली लाया जा रहा था, तब 3-4 अगस्त की रात डीएपी के जवान ने चलती ट्रेन के बाथरूम में उसके साथ रेप किया.
पीड़िता का आरोप है कि वह रात के वक्त जबर्दस्ती ट्रेन के उस टॉयलट में घुस गया, जिसमें वह फ्रेश होने गई थी. इतना ही नही पीड़ित ने ये भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया. पीड़िता ने ये जानकारी तिहाड़ जेल के अधिकारियों को दी. जिसके बाद उसका मेडिकल कराया गया. इस मामले को हरि नगर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर रेलवे पुलिस को मामला ट्रांसफर कर दिया गया.
बताया जा रहा है कि महिला कैदी के खिलाफ दिल्ली के भजनपुरा और वेस्ट बंगाल में 2 मामले दर्ज हैं. पश्चिम बंगाल में दर्ज मामले के चलते महिला को 1 अगस्त को वहां कोर्ट में पेश होना था. जिसके लिए उसे डीएपी की दो महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी के साथ ट्रेन से पश्चिम बंगाल भेजा गया था. लेकिन आरोप है कि जब वह 3-4 अगस्त को दिल्ली लौट रही थी तो देर रात करीब डेढ़ बजे ट्रेन में उसे वॉशरूम जाना था.
