बाढ़ की स्थिति को देखकर सीएम पहुंचे मुंबइ
मुंबई : पिछले दो दिनों से राज्य के कई इलाकों में बाढ़ की गंभीर स्थिति पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस महाजनादेश यात्रा के दरम्यान लगातार पैनी नजर रखे हुए थे, लेकिन अधिक गति से मदद पहुंचाने में कोई विलंब न हो, इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने मंगलवार की रात मुंबई पहुंचने का फैसला लिया। पहले मुख्यमंत्री का बुधवार सुबह मुंबई पहुंचने का कार्यक्रम था। बुधवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में कोल्हापुर, सांगली सहित राज्य में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा होने की संभावना है। पिछले छह दिनों से विदर्भ के सभी भागों में निकली महाजनादेश यात्रा के दौरान गांव- गांव में अभिवादन स्वीकार करने के बीच मुख्यमंत्री के राज्य के कामकाज की गाड़ी भी आगे बढ़ाते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की महाजनादेश यात्रा को विदर्भ में जबदस्त प्रतिसाद मिला है। रास्ते में हर गांव में हजारों लोग मुख्यमंत्री के आने का इंतजार करते रहते हैं। यात्रा रोकने की पूर्व तैयारी नहीं होने के बावजूद मुख्यमंत्री लोगों की भीड़ देखते हुए अपना रथ रोककर लोगों का स्वागत स्वीकार करते हैं। जनता का अभिवादन करने के बाद मुख्यमंत्री आगे बढ़ जाते हैं और दो गांवों के बीच जो दूरी होती है, उसमें अपना संपूर्ण ध्यान राज्य के कामकाज पर केंद्रित करते हैं। पिछले दो दिनों से राज्य में बाढ़ की स्थिति है तभी से सीएम बाढ़ प्रभावित जिलों के संपर्क में हैं। सेना, नौसेना, वायुसेना, मुख्य सचिव, जिला प्रशासन जैसे सभी मोर्चो से समीक्षा करने और तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश मुख्यमंत्री की तरफ से लगातार दिए जा रहे हैं। पिछले दो दिनों में बाढ़ की स्थिति से निपटने के कार्यों में कमी नहीं रह जाए, इसका यात्रा के दौरान संपूर्ण ध्यान मुख्यमंत्री ने रखा है। राज्य के बड़े हिस्सों में प्राकृतिक आपदाओं से उबारने के साथ मुख्यमंत्री ने अपने यात्रा कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव करके मुंबई पहुंचने का फैसला किया। अकोला में पूर्व नियोजित सभा खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री मुंबई रवाना हो गए। बुधवार सुबह महत्वपूर्ण विभागों की बैठक लेकर, आवश्यक व सभी कार्रवाई का निर्देश देकर फिर से महाजनादेश यात्रा में शामिल हो जाएंगे।
