बोईसर में 2 महिलाओं की संदिग्ध मौत

पालघर: बोईसर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एमआईडीसी स्थित एक कंपनी में काम करने वाली दो महिलाओं की सोमवार दोपहर संदिग्ध अवस्था मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, वेलियंट ग्लास वर्क कंपनी में काम करने वाली झुमली कालू मावी (45) व वरसुद बालू मावी (18) दोपहर डेढ़ बजे खाना खाने की छुट्टी के दौरान जब कारखाने से नहीं आईं, तो कंपनी ने एक कर्मचारी ने उन्हें वर्कशॉप में बेहोश पाया। दोनों को सिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।