हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे स्मारक के लिये मिली और जमीन

मुंबई : हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे का राष्ट्रीय स्मारक बनने को लेकर शिवाजी पार्क का महापौर बंगला की जमीन देकर राज्य सरकार ने पहले ही रास्ता साफ कर दिया था। अब  पास के केरल महिला समाज को दिए भूखंड जिसकी लड़ाई कोर्ट में चल रही थी, वह भी 362,04 वर्ग मीटर भूखंड मनपा को मिल गई है। मनपा उस जमीन को भी स्मारक बनाने  को लेकर देने की तैयारी दर्शाई है, जिसके चलते अब कुल 11,913 वर्ग मीटर की जमीन राष्ट्रीय स्मारक के लिए मिलेगी। मनपा ने इसके पहले ही 115,51,01 वर्ग मीटर जमीन  बाला साहेब ठाकरे न्यास को दे दिया है। 

उल्लेखनीय है शिवाजी पार्क पर महापौर बंगले की जमीन पहले ही स्वर्गीय बाला साहेब ठाकरे का राष्ट्रीय स्मारक बनाने को लेकर दे दी गई थी। स्मारक बनाने के लिए बनाए गए  राष्ट्रीय स्मारक न्यास को जमीन सुपुर्द कर दी गई थी। महापौर बंगले के ऐतिहासिक वस्तु को किसी तरह का छुए बिना  स्मारक बनाने का निर्णय लिया है। महापौर बंगले के पास   का ही 362,04 वर्ग मीटर की जमीन को मनपा ने केरल महिला समाज को किराए पर दिया था, जिसका किराए की समय सीमा खत्म होने के बाद संस्था से जमीन वापस लेने के  लिए नोटिस दी थी। संस्था ने जमीन देने से इंकार किया था और मनपा के खिलाफ मुंबई हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन हाई कोर्ट ने मामले को आपसी सुलह में  निपटाने को कहा था। अब संस्था ने मनपा से बातचीत कर मामले का निपटारा करने का निर्णय लिया। मनपा संस्था को दूसरे जगह जमीन देने को तैयार  हुई है, जिसे संस्था ने  मान्य किया है। इससे अब यह जमीन मनपा के कब्जे में आ गई है। मनपा ने संस्था से मिली जमीन बाला सहेब ठाकरे स्मारक को देने का निर्णय लिया।