धारा 370 हटने से पाक के मंसूबे पर लगा ब्रेक : सीएम फड़नवीस
मुंबई : केंद्र सरकार द्वारा जम्मू -कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाए जाने के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि बचपन से सुनते हुए आया हूं कि जम्मू -कश्मीर में धारा 370और 35ए लागू है। जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान 66 वर्षों बाद अब सार्थक बना है। सीएम फड़नवीस ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के बाद जम्मू - कश्मीर में लगाई गई धारा 370 और 35ए कांग्रेस पार्टी की देन है। सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार प्रकट करता हूं।
