बाढ से अभी भी प्रभावित है लंबी दूरी की ट्रेनें
मुंबई : पश्चिम रेलवे के वडोदरा स्टेशन और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण अभी भी ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित है। 31 जुलाई से प्रभावित इस रूट पर अब तक 91 ट्रेनें रद्द हो चुकी हैं। 44 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया, जबकि 19 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। मुंबई-अहमदाबाद रूट पर होने के कारण इस रूट से मुंबई आने-जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें भी प्रभावित हो रही हैं।
