दिल्ली पुलिस ने 3 किलो सोना किया बरामद, 2 आरोपियों को भी किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने करीब 3 किलो का सोना बरामद किया है. पुलिस ने साथ ही दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है. इनके पास से सोने के बिस्कुट बरामद किए गए हैं. आरोपियों ने ज्वेलरी शॉप के मालिक के साथ धोखाधड़ी की थी, जिसके बाद पुलिस को आरोपियों की तलाश थी.